Planet Power

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 को करे यह अचूक उपाय। हिंदुओं में सभी पूर्णिमा तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है साल में आने वाली 12 पूर्णिमा तिथियां अपना अलग-अलग प्रभाव रखती हैं विशेष तरीके से पूजा पाठ और ज्योतिष के कुछ उपाय आजमाए जाते हैं। ऐसी ही पूर्णिमा तिथियों में से एक है ज्येष्ठ के महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि। जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा या वट पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चन्द्रमा अपनी पूरी कलाओं से युक्त होता है और मान्यतानुसार इस दिन जो व्यक्ति विधि पूर्वक चन्द्रमा का पूजन करता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। चंद्रमा और मां लक्ष्मी से जुड़े शुभ फलों की प्राप्ती होती है। जीवन में धन संबंधी, व्यापार संबंधी, वैवाहिक समस्या से छुटकारा मिलता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 3 जून और 4 जून 2023 दो दिन मनाई जाएगी। तो इस दिन करें कुछ अचूक उपाय

स्नान और दान
ऐसा कहा जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में आप इस दिन स्नान और पूजा के बाद जरुरतमंदों को दान जरूर करें.
इस दिन आप माता लक्ष्मी का पूजन भगवान विष्णु समेत करें यह आपको सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा।
मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाना शुभ माना जाता है। इन कौड़ियों पर हल्दी लगाकर रातभर माता के पास ही रख दें। अगली सुबह इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े से बांधकर वहां रखे जहां आप अपने घर का धन रखते है। कहते हैं मां लक्ष्मी इससे खुश होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
संपन्नता के लिए पूजा के बाद श्री सूक्त पाठ और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मां लक्ष्मी को सफेद रंग बेहद प्यारा है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहने और खीर का सेवन करें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।

पीपल के वृक्ष की पूजा
शास्त्रों के मुताबिक, पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

इन चीजों का करें दान
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इस दिन आप किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान कर सकते हैं. इससे चंद्रमा मजबूत होता है,

X