Planet Power

जानिए शुभ घट स्थापना महूर्त, पूजन विधि और विशेष उपाय जो लाएंगे आपके जीवन में सुख और समृद्धि

चैत्र नवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि, पूजन एवं विशेष उपाय

हिन्दू धर्म में साल के चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमे दो गुप्त नवरात्रि होती है जो माघ और आषाढ़ मास में मनाई जाती है। यह नवरात्रि 10 महाविद्या के लिए पूजी जाति है, जो विशेष कर तंत्र, मंत्र, सिद्धि उपासना के लिए होती है। चैत्र और आश्विन मास की नवरात्री जिसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है , यह नवरात्रि समस्त लोगो द्वारा मनाई जाती है, जिसमे मां के नौ रूपों की आराधना की जाती है।

शारदीय नवरात्रि जहा बुराई पर अच्छाई की जीत प्रदान करती है, वही चैत्र नवरात्रि जीवन में सुख और समृद्धि लेके आती है।

 

चैत्र नवरात्रि विशेष पर आइए जानते है,  मुंबई की प्रसिद्ध  ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोटीना से शुभ महुर्त, घट स्थापना, और पूजन विधि के साथ साथ कुछ विशेष उपाय

 

साल 2024 अप्रैल 9 , वार मंगलवार माता आएगी घोड़े पर सवार होकर, जो की हम शुभ नहीं मानते, घोड़े पर 

आने का संकेत देश में आपदा और राजनीतिक उथल पुथल का संकेत देती है। लेकिन माता का प्रस्थान वार बुधवार हाथी पर होगा जो शुभ है, यह देश में बारिश और आर्थिक विकास को दर्शाता है।  

 

इस साल चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग बनने जा रहे है

 

चंद्रमा का गुरु के साथ  मेष राशि में गज केसरी योग

बुध का शुक्र के साथ मीन राशि में लक्ष्मीनारायण योग

बुध का सूर्य के साथ  मेष राशि में बुधादित्य योग 

शुक्र का मीन राशि में उच्च का होना

9 अप्रैल को पूरे दिन स्वार्थ सिद्ध योग और अमृत सिद्ध योग का होना, यह सब शुभ संयोग है कोई भी कार्य आरंभ और माता की आराधना के लिए। 

 

आइए अब जानते हे सुबह महूर्त माता की घट स्थापन का

 

9 अप्रैल 2024 चैत्र नवरात्रि घट स्थापना महूर्त 

कलश स्थापना- सुबह 06.02 – सुबह 10.23 (9 अप्रैल 2024)

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11.57 – दोपहर 12.48 (9 अप्रैल 2024)  

 

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी का महत्व

 

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन, हवन और व्रत का पारण किया जाता है। कहा जाता है कि यदि कोई नवरात्रि के नौ दिन व्रत और पूजा न कर पाए तो अष्टमी-नवमी पर पूजा करके माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

 

कुछ विशेष उपाय 

 

आगर पति पत्नी या परिवार में आपसी मनमुटाव, लड़ाई झगड़े रहते है तो नवरात्रि के नौ दिन मां के सामने घी का दीपक जलाकर यह मंत्र का जाप 108 बार जरूर करना चाहिए।

सब नर करही परस्पर प्रीति, चलही स्वधर्म नीरत श्रुति नीति। 

आर्थिक रूप से परेशान हो या धन को आकर्षित करना हो, नवरात्रि के नौ दिनों में नाग केसर या अपराजिता का पौधा जरुर लगाना चाहिए।

अगर जीवन में समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं है तो नवरात्रि के नौ दिनों तक हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

मां दुर्गा का कृपा प्रसाद पाने के लिए नवरात्रि के दिनों में दुर्गा चालीसा जरुर पढ़ें।

अधिक जानकारी हेतु विजिट करें हमारी इंस्टाग्राम आईडी planetpower by_astrotina या फिर संपर्क करे मुंबई की एस्ट्रो वास्तु विशेषज्ञ एस्ट्रोटिना से….

X