Planet Power

कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली 2023

कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली 2023

कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली 2023 : इस साल 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से भक्तों की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो , नहाने के पानी मै थोड़ा गंगाजल मिलाकर सन्नान करें।ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्त्व मुंबई के top astrologer vastu expert Tina by planet power 

कार्तिक पूर्णिमा 2023 तिथि मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर रविवार के दिन दोपहर 03:53 बजे से कार्तिक पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी और यह 27 नवंबर सोमवार के दिन दोपहर 02:45 मिनट तक मान्य रहेगी. कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 27 नवंबर सोमवार को होगा.

देव दीपावली 2023 शुभ मुहूर्त

26 नवंबर को देव दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक है. देव दीपावली को आप भगवान शिव और देवताओं के लिए दीप सूर्यास्त के बाद जला सकते हैं. इस दिन आपको घी के दीप जलाने चाहिए | इस साल देव दीपावली के अवसर पर रवि योग, परिघ योग और शिव योग बन रहे हैं. रवि योग सुबह 06:52 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक है. परिघ योग सुबह से देर रात 12:37 बजे तक है, फिर शिव योग बन रहा है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, वह देवी और देवताओं को अपने आतंक से परेशान कर रखा था. उसके वध से खुश होकर सभी देवी और देवता काशी नगरी पहुंचे. वहां पर सभी ने गंगा स्नान के बाद दीप जलाए और शिव पूजा की. देव दीपावली अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व – कार्तिक पू्र्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है.आपके सारे पाप मिट जाते हैं, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है. इस दिन कपड़े, अनाज और धन का दान करने से सुख-समृद्धि आती है

कार्तिक मास का महीना विष्णु जी की पूजा के लिए विशेष माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में निवास करते हैं और पवित्र नदी गंगा में स्नान करने वालों के सभी पापों का नाश कर देते हैं.  

कार्तिक पूर्णिमा उपाय

1- अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्‍नान करके अन्‍न जल ग्रहण करने से पहले पीपल के पेड़ पर दूध में श्‍क्‍कर मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि र्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न मुद्रा में पीपल के पेड़ पर वास करती हैं।

2- अगर बहुत प्रयास के बाद आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही हो और जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन न मां लक्ष्‍मी को केसर की खीर का भोग लगाएं और विधि विधान से मां लक्ष्‍मी की उपासना करें। उनकी पूजा में पीली कौड़ियां चढ़ाएं और अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी।

3- अगर आप पर कर्जा हो गया हो और जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में जाकर दीपदान करें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। 

अधिक जानकारी के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें।

 

X