वक्री शनि का प्रभाव 12 राशियो पर
मेष राशि
दृष्टि 1,5,8 भाव पर
सेहत अच्छी रहेंगी, समाज में हैसियत बढ़ेगी, लम्बे समय से चल रही परेशानियां दूर होगी, तर्क वितर्क में विजय होगी।
पढ़ाई के क्षेत्र में शनि सफलाता देगा।
सुझाव
घर में ज्यादा बदलाव ना करें।, नियमित व्यायाम करें, ससुराल से संबंध अच्छे रखें।
वृष राशि
दृष्टि 12,4, 7भाव पर
खर्च बढ़ेगा, पूर्वज आपकी रक्षा करेगें। जमीन जायदाद के लिए अच्छा समय, मनोकामनाएं धीरे धीरे पूर्ण होगी। जीवन साथी के साथ चल रही गलत फैमिया दूर होगी। गुप्त रूप से लोग आपकी सहायता करेगें।
सुझाव
वृद्ध और बीमार लोगो की सेवा करें। पुराना वाहन खरीदें अगर जरूरी है तो, लोगो की ज्यादा परवाह ना करे।
मिथुन राशि
दृष्टि 11,3,6 भाव पर
समाज में यश, मान सम्मान बढ़ेगा, मित्रो द्वारा पूर्ण सहयोग मिलेगा, भाई बहनों में चल रहे विवाद काम होंगे, राजनीति मे सफलता मिलेगी। शत्रु अपने आप दूर हो जाएंगे।
सुझाव
मेहनत से डरे नहीं, अपनी जिमेदारी पूर्ण रुप से निभाएं, अपने दोस्तो में बड़े उम्र के लोगो को शामिल करें।
कर्क राशि
दृष्टि 10,2,5 भाव पर
कार्य क्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी, सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी वाणी लोगो को सम्ममोहित करेंगी।
संतान पक्ष से मान सम्मान मिलेगा
सुझाव
पिता का आशिर्वाद लेते रहें।
गरीबों को धोखा ना दे, सादा भोजन करें। प्रेम संबंधों से दूर रहें। विपरीत लिंग के लोगो से बचे।
सिंह राशि
दृष्टि 9,1,4 भाव पर
भाग्य आपका साथ देगा। नुकसान से बचाव होता रहेगा।
धार्मिक गुरुओं के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में हैसियत बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य बहुत अच्छे से पूर्ण होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।
सुझाव
नींद पूरी ले। अहंकार का त्याग करें। छोटे छोटे नुकसान को दिमाग पर हावी ना होने दें।
कन्या राशि
दृष्टि 8,12, 3भाव
अचानक लाभ होंगे, समाज में अचानक मान सम्मान बढ़ेगा, पूर्वजों की कृपा आप पर रहेगी।
सुझाव
परिश्रम करते रहें। लोगो की ज्यादा परवाह ना करें।
दूसरो की सहायता करते रहे। छोटी छोटी धार्मिक यात्रा करते रहे। अपने फर्ज पूर्ण रुप से निभाएं।
तुला राशि
दृष्टि 7,11,2
मित्रो का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी आपके हर कार्य में साथ देगा। आमदनी अच्छी रहेंगी, समय अच्छा है, दामाद और बहु की तरफ से सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है।
सुझाव
विनम्र होकर कार्य करें। जीवन साथी के साथ आपसी तालमेल रखें।
वृश्चिक राशि
दृष्टि 6,10,1
कठिनायो में कमी आयेगी, शत्रु कुछ बिगड़ नहीं पायेंगे। कार्य क्षेत्र में दुश्मनों में कमी होगी। ननिहाल पक्ष का सहयोग मिलेगा
सुझाव
पैसे के लेन देन में दूसरो की गवाही ना दे। कलम से किसी का बुरा न करें। अच्छे कपड़े पहनें। खुश रहें और यह समय का आनंद लें।
धनु राशि
दृष्टि 5,9,12 भाव पर
कार्यों में अचानक लाभ मिलेगा, भाग्य साथ देता रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं लाभ देगी। जितनी लंबी धार्मिक यात्राएं उतना अधिक लाभ।
सुझाव
अच्छे कार्यों में लगे रहे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। वाहन संभाल कर चलाएं।
मकर राशि
दृष्टि 4,8,11 भाव पर
पैतृक संपत्ति और जमीन जायदाद से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से लाभ है। मित्रो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों में कमी होगी पुरानी इच्छाओं का पूर्ण होने का सही समय। विदेश में कामयाबी मिलेंगी।
सुझाव
सुखों की इच्छा ना रखें। विपरीत लिंग के लोगो से बचे। अपना काम स्वयं करें। परिवार वालो से उम्मीदें कम रखें।
कुंभ राशि
दृष्टि 3,7, 10भाव
जीवन साथी और पड़ोसीयो से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा। आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा। कोर्ट केस में समझौते के लिए अच्छा समय है।
सुझाव
मेहनत करें। अपने घर और जीवन में ज्यादा बदलाव नहीं लाए। अपने पिता से थोड़ा धन उधार में लें।
मीन राशि
दृष्टि 2,6,9 भाव पर
शत्रुओं से लाभ का समय। कठिनाई आयेगी और आसानी से दूर भी हो जायेगी। दुर्घटना से बचे रहोगे। भाग्य साथ देता रहेगा
सुझाव
संचित धन को बढाने का प्रयास ना करें। खानपान एकदम सदा रखें। ज्यादा सोच विचार ना करें।
खर्चों की अधिक चिंता ना करें। परिवार वालो के साथ विनम्र रहें।