पितृ पक्ष 2023= आज से शुरू होने जा रहे हैं पितृ पक्ष।।जाने पितृ पक्ष तिथियां, क्या करना चाहिए, क्या नही करना चाहिए। अपने पूर्वजों की श्राद्ध तिथि पता नही होने पर कैसे करें उनको पितृ तर्पण ।।

पितृ पक्ष 2023= आज से शुरू होने जा रहे हैं पितृ पक्ष।।जाने पितृ पक्ष तिथियां, क्या करना चाहिए, क्या नही करना चाहिए। अपने पूर्वजों की श्राद्ध तिथि पता नही होने पर कैसे करें उनको पितृ तर्पण ।।

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर पितृमोक्षम अमावस्‍या तक चलते हैं. 29 सितंबर2023 यानी कल से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है, जो कि 14 अक्‍टूबर2023 को खत्‍म होगा. पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्‍मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. देश की प्रमुख जगहों जैसे हरिद्वार, गया आदि जाकर पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं. 

महत्वपूर्ण तिथियां

29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध 

30 सितंबर 2023, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध 

01 अक्टूबर 2023, रविवार: तृतीया श्राद्ध 

02 अक्टूबर 2023, सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध 

03 अक्टूबर 2023, मंगलवार: पंचमी श्राद्ध 

04 अक्टूबर 2023, बुधवार: षष्ठी श्राद्ध 

05 अक्टूबर 2023, गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध 

06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध 

07 अक्टूबर 2023, शनिवार: नवमी श्राद्ध 

08 अक्टूबर 2023, रविवार: दशमी श्राद्ध 

09 अक्टूबर 2023, सोमवार: एकादशी श्राद्ध 

10 अक्टूबर 2023, मंगलवार: मघा श्राद्ध

11 अक्टूबर 2023, बुधवार: द्वादशी श्राद्ध 

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध 

13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध 

14 अक्टूबर 2023, शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या

श्राद्ध  में क्या नहीं करें

-रात के समय कभी भी श्राद्ध नहीं करें, क्योंकि रात में राक्षस का समय माना जाता है. 

-श्राद्ध में मसूर की दाल, मटर, राजमा, काला उड़द, सरसो और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. 

श्राद्ध में लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.

-श्राद्ध में नहाते समय तेल, उबटन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

-श्राद्ध के समय कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए.

-श्राद्धों में नए कपड़ों के पहनने और खरीदने की मनाही होती है. 

–श्राद्ध के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही होती है इसके साथ दाढ़ी भी नहीं कटानी चाहिए.

श्राद्ध  में क्या करें

-श्राद्ध  हमेशा घर के आदमी को करना चाहिए, औरत को श्राद्ध नहीं करना चाहिए. 

-श्राद्ध  में गंगाजल, दूध, शहद और काले तिल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. 

-श्राद्ध  में ब्राह्मणों को वस्त्र दान करें। चप्पल पहनावे।

-श्राद्ध  में ब्राह्मणों को अपने घर भोजन पर आमंत्रित करना चाहिए. 

–श्राद्ध के दिन कौवे, गाय और कुत्ते को खाना जरूर डालना चाहिए क्योंकि इसके बिना श्राद्ध अधूरा होता है

अगर आपको आपके पूर्वजों की श्राद्ध तिथि पता नहीं है तो, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या तिथि जो की इस साल 14अक्तूबर 2023 शनिवार को पड़ेगी। इस दिन एक थाली में 15 जगह दो दो पूरी और थोड़ा हलवा या खीर डालकर अपने घर के पूर्वजों को याद करके तर्पण कर गाय को खिलाएं। और कौवे को भी उस दिन खिलाएं। इस तरीके से आप अपने पूर्वजों का आशिर्वाद और कृपा प्राप्त कर सकते है। 

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें।