घर/ फ्लैट में वास्तु दोष के मुख्य कारण और निवारण

घर में वास्तु दोष के मुख्य कारण और निवारण

Vastu tips – मुंबई की वास्तु ज्योतिष सलाहकार एस्ट्रोटिना का कहना है, कि घर या फ्लैट में वास्तु दोष के मुख्य क्या कारण होते है और उनका निवारण हम कैसे आसानी से करें।

 

घर या फ्लैट में वास्तु दोष का कारण कभी कभी हमें पता ही नही चलता। जब जीवन में उथल पुथल शुरू होती है तब हम गौर करते है की ऐसा हमारे साथ क्यू हो रहा है। कुछ चीजे वास्तु दोष की मुख्य वजह होती है – 

 

  • गलत दिशा का चयन

 

  • घर या फ्लैट का नक्शा वास्तु अनुकूल न होना।

 

  • रंगो का चयन 

 

  • घर/फ्लैट का इंटीरियर 

 

दिशा चयन 

 

जब भी घर/फ्लैट ले दिशा का चयन ध्यान से करें। लोगो में एक धारणा बन गई की पूर्व और उत्तर दिशा के घर ही खरीदने चाहिए, जब कि ऐसा कुछ नहीं है। यह धारणा एकदम गलत है, घर की दिशा का चयन हमेशा उन ग्रहों की दिशा के हिसाब से करना चाहिए जो ग्रह आपकी जन्म कुंडली में बली है। ज्योतिष में हर ग्रह को दिशा आधिपत्य मिला है, उस हिसाब से एक अच्छे ज्योतिष वास्तु आचार्य से सलाह लेके घर का चयन करें।

 

घर/ फ्लैट का नक्शा वास्तु अनुकूल न होना 

 

जब भी घर/फ्लैट का  चयन करें यह ज़रूर ध्यान दे की यह वास्तु आधारित निर्माण किया हुआ है:अगर नहीं है तो उसकी एक अच्छे वास्तु सलाहकार से वास्तु विधि करवाए।

 

रंगो का चयन

 

वास्तु में रंग बहुत महत्त्व रखते है। गलत रंगो का चयन एक बहुत बड़ा वास्तु दोष पैदा कर देता है। तो जब भी घर में रंग करवाए दिशाओं के आधार पर रंग करवाएं।

 

घर/ फ्लैट का इंटीरियर 

 

अपने घर का इंटीरियर करवाते समय यह ध्यान जरूर दे की जो सामान आप अपने घर में सजा रहे है वो दिशाओं के आधार पर है ना। दिशाओं के विपरीत रखा गया सामान वास्तु परिपूर्ण घर में भी बडा वास्तु दोष पैदा कर देता है।

 

ऐसे कई कारण है जो हमारे घर में वास्तु दोष का निर्माण करते है। 

 

वास्तु निवारण का सबसे आसान तरीका है, जो चीज हटाई जा सके उसको हटा दे और जिन चीजों में फेरबदल संभव न हो उनकी एक अच्छे वास्तु सलाहकार से राय लेके वास्तु उपाय करवाएं।

 

अधिक जानकारी हेतु विजिट करें हमारी इंस्टाग्राम आईडी planetpower by_astrotina या फिर संपर्क करे मुंबई की एस्ट्रो वास्तु विशेषज्ञ एस्ट्रोटिना से…