Planet Power

कैसा रहेगा आपका साल 2024, बारह राशि में स्थित ग्रह गोचर क्या बदलाव लाएंगे आपके जीवन में

जानिए Mumbai based top astrologer vastu expert Tina by planet power

Year 2024 वार्षिक राशिफल  2024 में ग्रहों नक्षत्रों की स्तिथि के माध्यम से हम जानेंगे की पारिवारिक, वैवाहिक, शैक्षिक, नौकरी, व्यवसाय, आदि सभी मामलों में यह साल हमारे लिए कैसा रहेगा। साल 2024 में शनि देव का आधिपत्य रहेगा। जितना जीवन में अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, लगन, उतनी सफ़लता अधिक मिलेगी। सभी बारह राशियो के वार्षिक राशिफल के साथ हम जानेगे कुछ अचूक उपाय जो आपके जीवन की समस्याओं को कम करने में आपकी मदद करेगा। जानिये वार्षिक राशिफल Mumbai based top astrologer  Astro Tina से 

 

मेष राशिफल 2024

मंगलदेव इनके राशि स्वामी है। 2024 मेष राशि वालो को मान सम्मान, प्रेम, वैवाहिक जीवन, व्यापारिक रूप और धर्म मे आस्था बढ़ाएंगे। वही लंबी यात्राएं भी देंगे। क्योंकि गोचर में 12वें भाव पर राहू देव का अधिपत्य हैं। जो विदेश यात्रा के साथ साथ व्यर्थ खर्च भी देंगे। शनि देव अपने घर में विराजित होकर कारोबार, नौकरी में तरक्की में तरक्की देंगे वही गुरु आपको आपकी समस्या का समाधान देंगे। लेकिन मंगल ग्रह का संबंध रक्त के साथ होने से आप बीपी, सरदर्द जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान रह सकते है।

 

उपाय

हनुमानजी की आराधना करें। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें। सूर्य को जल नियमित रूप से देवे।

 

वृषभ राशिफल 2024

 शुक्र देव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 आपको सुखद पूर्ण रहेगा।साल की शुरुवात व्यर्थ खर्चों के साथ होगी। बाद में देव गुरु बृहस्पति आपके लग्न में आने  से खर्चों में कमी आयेगी। लेकिन पूरे साल अचानक लाभ और हानि की स्तिथि बनी रहेगी। यह साल आपकी परीक्षा का साल है, शनि देव अपने घर में विराजमान रहेंगे। जितनी मेहनत और ईमानदारी उतना लाभ। साल की शुरुवात में उतार चढाव रहेंगे स्वास्थय को लेकर। 

उपाय

बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें। धार्मिक स्थल पर पीली वस्तुओं का दान करें।

 

मिथुन राशिफल 2024

बुधदेव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 आपके लिए अच्छा रहेगा। दशम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति आपके शुरुवात में कार्यों में सफलता प्रदान करेंगे। वही भाग्येश भाग्य भाव में पूरे साल विराजित होकर भाग्य में वृद्धि करेंगे। राहू केतु का सुखेश और कर्मेश में बैठना वार्कप्लेस और घर में चिंता को बढ़ावा देगा। वही साल की शुरुवात मंगल वैवाहिक जीवन में तनाव देंगे। राहू का अष्टम में दृष्टि और केतु की षष्ठ भाव में दृष्टि स्वास्थय संबंधी समस्या देगा।

 उपाय

गुरुवार को चने की दाल, केला, हल्दी, बेसन लड्डू दान करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

 

कर्क राशिफल 2024

चंद्रदेव इनके स्वामी है। साल 2024 आपके लिए अच्छा है, कारोबार के लिए। गुरु का एकादश भाव में जाना आपको करियर में तरक्की देगा। वही राहु आपको तीर्थ यात्रा, गंगा स्नान का अवसर। शनी का अष्टम में विराजित होना, स्वास्थय के लिए सचेत करेगा। खान पान का ध्यान रखें। योग अभ्यास करते रहे। देव गुरु बृहस्पति की पंचम में दृष्टि शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी देगी।

उपाय

हनुमान चालीसा, हनुमान जी के मन्दिर दर्शन और शनि मंदिर में सरसो/तील का तेल चढ़ाएं।

 

सिंह राशिफल 2024

सूर्यदेव इसके राशि स्वामी है। साल 2024 आपके लिए मिलजुला रहेगा। एक और सप्तम का शनि पूरे साल वैवाहिक जीवन में जिमेदारी देगा और समझदारी जीवन साथी के साथ रिश्तों को निभाने की। वही गुरु आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। मई में गुरु का गोचर दशम में करियर में सफ़लता देगा। राहू अष्टम स्वास्थय में उतार चढ़ाव देगा। खाने पीने का पूरा ध्यान रखें। यह अपने स्वास्थय को लेके सचेत रहने की जरूरत है।

उपाय

सूर्य को जल अर्पित करें। शुक्रवार के दिन दुर्गाजी के मंदिर में एक नारियल और चुनरी चढ़ाएं।

 

कन्या राशिफल 2024

बुध देव इनके स्वामी है। साल 2024 आपको स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। शनि का छटे स्थान में विराजित होकर अष्टम और द्वादश भाव को देखना, एक और जहां कष्टों को कम करेगा। वहीं नौकरी पैशा लोगो को आशातीत सफ़लता देगा। गुरु ग्रह आपको तीर्थ यात्रा देगा,अष्टम में बैठकर। वही राहू केतू लग्न और सप्तम में बैठकर दाम्पत्य जीवन में तनाव और वैचारिक मतभेद की स्थिति पैदा करेंगे।

उपाय

गुरुवार का व्रत करें। पीली वस्तुएं दान करें। शनिवार को काले कुत्ते को रोटी और राहू मंत्रो का जप करें।

 

तुला राशिफल 2024

शुक्र देव राशि स्वामी है।साल 2024 आपको कहता है की आपको इस साल मेहनत, ईमानदारी और अपनी कार्य करने शक्ती पर विश्वास रखना होगा। तभी आप इस साल के अपने गोल तक पहुंच पाओगे। पंचम शनि आपके सप्तम, एकादश और धनेश पर दृष्टि डाल रहा है। जो यह इशारा करते है, इन भावों से जुड़े कार्यों पूरी ईमानदारी के साथ करें। गुरु का सप्तम में होना आपको वैवाहिक जीवन में मधुरता और समझदारी देता है। वही राहु का छटे भाव में बैठना स्वास्थय के प्रति सचेत करता है। अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। मई के बाद गुरु का अष्टम गोचर अनचाहे खर्चे देगा। वही अगर समझदारी। और धैर्य से काम लोगे तो वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय 

दुर्गा आराधना करें। सूर्य नमस्कार करें।

 

वृश्चिक राशिफल 2024

मंगल देव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 शुरुवात में आपके लिए खुशनुमा जीवन लेकर आएगा, बुध और शुक्र देव जो विराजमान है आपके लग्न में। लोगो से साल के शुरुवात में बहस करने से बचें।  शनि का चतुर्थ भाव में पूरे साल रहना, मतलब जिम्मेदारी के बोझ तले रहना। पंचम राहू स्वास्थय और संतान दोनो को प्रभावित करेगा। पंचम राहू अपको चालाकी देगा , ध्यान रखें, कही ज्यादा चालक बनना आपके उपर भरी न पड़ जाए। धनेश गुरु का षष्ट में बैठना मतलब अनावश्यक खर्चे। पंचम राहू स्वास्थय को भी प्रभावित करेगा। जल से संबधित संक्रमण होने का डर होगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा।

उपाय

बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें। हनुमानजी के मन्दिर दर्शन करने जाएं। शनिवार को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

 

धनु राशिफल 2024

गुरु बृहस्पति आपके राशि स्वामी है।साल 2024 लायेगा आपके जीवन में नई उम्मीद। शुरुवाती महीने आपका दिमाग थोड़ा गरम रखेंगे। देव गुरु बृहस्पति पंचम में अपको संतान सुख, आमदनी में बढ़ोतरी देंगे। वही इनका छटे भाव में जाना आपको स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने का संकेत देगा तो अपना खान पान, जीवनशैली को सही रखें। तीसरे भाव में शनि, चौथे भाव में राहु, दशम में केतू आपके पारिवारिक जीवन में और व्यवसाय में उतार चढाव की स्तिथियां पैदा करवाएंगे। वही शनि आपको हिम्मत देगा इनका सामना करने की। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुवात अच्छी रहेगी, शिक्षा भाव में देव गुरु का बैठना अपको इस क्षेत्र में प्रगति और सफलता देता है।

 

उपाय

माता पिता गुरु का आशिर्वाद लेते रहे। धार्मिक स्थल और मन्दिर में केला और बेसन लड्डू वितरित करें।

 

मकर राशिफल 2024

शनिदेव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 आर्थिक रूप से आपके लिए सुखद रहेगा। शनि का दूसरे भाव में बैठना अपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा वही उसकी तीसरी दृष्टि सुख भाव में होने से माता  और परिवार से वैचारिक मतभेद को बढ़ाएगी। देवगुरु बृहस्पति का पहले चतुर्थ भाव और बाद में पंचम में विराजित होना करियर में सफ़लता देगा। आपके तीसरे भाव में राहु का पूरे वर्ष बैठे रहना अपको अपार सफ़लता देगा। वही इस साल में आपका स्थांतरण के योग भी रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके जीवन में खुशियां लेके आएगा।

उपाय

शनि के अच्छे फलों को प्राप्ति हेतु शनि मंत्र जाप करें। शनि मन्दिर में सरसो के तेल का दीपक जलाएं। रोज हनुमान चालीसा पाठ करें।

 

कुंभ राशिफल 2024

शनिदेव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 आपके लिए अच्छा साबित होगा। अगर आप मेहनत करने में सक्षम हो तो। शनि देव लग्न में बैठे है आपके, जितने अनुशासन में रहेंगे उतना शनि आपके व्यापार और भाग्य में वृद्धि करेंगे। गुरु बृहस्पति आपके तीसरे और चौथे भाव में रहकर पूरे साल अपको वैवाहिक जीवन और पारावरिक जीवन में खुशियां देगा। जितनी मेहनत करोगे उतना फायदा देगा लग्न में बैठा शनि। दूसरे और आठवें भाव में राहू केतु की स्तिथि स्वास्थय को प्रभावित करेगी। 

उपाय

शनिवार को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं। सुंदरकांड का पाठ करें।

 

मीन राशिफल 2024

गुरु बृहस्पति देव आपके राशि स्वामी है। साल 2024 आपके लिए सुखद अनुभव लेके आएगा।आपके लग्नाधिपति का दूसरे भाव में बैठना अपको मीठी वाणी, रिश्तों में नजदीकिया, धन को संचित करने में आपकी मदद करेगा। साल के मध्य में गुरु बृहस्पति का तीसरे भाव में विराजित होना आपको व्यापारिक, वैवाहिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रहेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। वही शनि का द्वादश भाव में बैठना खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। मई के बाद धन संचित करने में मुश्किलें आयेगी। राहू केतु का लग्न और सप्तम में विराजित होगा वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव देगा। स्वास्थय का ध्यान रखें। आंखों और पैरो में दर्द जैसी समस्या उत्पन हो सकती है।

उपाय 

शनिवार को सुबह पीपल में जल अर्पित करें। शाम को पिपल पर सरसों तेल का दीपक जलाएं। मंगलवार के दिन हनुमाजी को चोला चढ़ाएं।

 

Astorlogy में बहुत से ऐसे सात्विक उपाय है जिससे आप नौकरी, व्यवसाय, शादी, पारिवारिक जीवन, कलह, लड़ाई झगड़े जैसे समस्याओ के समाधान के लिए आप सम्पर्क कर सकते है। अपनी जन्म दिनाक, जन्म स्थान, जन्म समय के साथ अपने एक सवाल को मुम्बई में वर्ली स्थित astro Vastu expert Tina से पूछ सकते है, हमारी वेबसाइट www. planet power.in

अधिक जानकारी के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें।

X