Planet Power

Dhanteras 2023

Dhanteras 2023

Dhanteras 2023  : धनतेरस कब है, जानें तिथि मुहूर्त और धनतेरस पूजा का समय Top astrologer and vastu expert mumbai based Tina by planet power के साथ

धनतेरस कब है :- धनतेरस इस बार  शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी और इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेरजीऔर  भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्‍य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पूजा करने और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है।

धनतेरस 2023 तिथि और समय :- धनतेरस से दीपावली के त्‍योहार का आरंभ माना जाता है। धनतेरस इस बार शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए। भगवान धनवंतरी की पूजा भी की जाती है।इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीद करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तुओं में 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस के त्‍योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको वर्ष भर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए आपको बताते हैं। मुंबई , Worli based top astrologer Tina by planet power की तरफ से धनतेरस का महत्‍व, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर 2023 को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। य‍ह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्‍योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

इस दिन फैक्ट्री, आफिस, दुकान में महालक्ष्मी पूजन करना चाहिए।

शुभ चौघड़िया महुर्त 

1. सुबह_06:51 to08:10am

2. सुबह -08:10 to 09:21am

3 . सुबह -09:21to10:45am

4. शाम -04:04 to 05:23pm

धनतेरस पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्‍मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इस दिन कुबेर जी को सफेद मिठाई का भोग और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

धनतेरस की शाम घर के मुख्य द्वार पर या आंगन में यम के नाम दीप जलाए जाते हैं, इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है, यमराज की यातनाएं नहीं सेहनी पड़ती. इसलिए इस दिन को यम दीपम भी कहते हैं. यम दीपम के लिए शाम  05.30 से शाम 06.49 मिनट तक शुभ मुहूर्त.इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

पंचांग की गणना के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी , बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस वक्‍त में की गई सोने की खरीद आपके धन में कई गुना वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है

पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन धातु को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. आप खरीदारी के महामुहूर्त के दिन पीतल के बर्तन (Peetal ke bartan) खरीद सकते हैं. इस दिन पीतल खरीदकर घर लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

झाड़ू 

माता लक्ष्मी साफ-सफाई वाले घर में वास करती हैं. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सफाई के लिए उपयोग में लाई जाने वाली झाड़ू खरीदने से बहुत लाभ होता है.

गोमती चक्र

मान्यता है कि माता लक्ष्मी को गोमती चक्र विशेष प्रिय हैं. धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र लाना चाहिए. इसका दिवाली की पूजा में उपयोग करना चाहिए.

धनिया के दाने

लक्ष्मी पूजन में साबुत धनिया का उपयोग किया जाता है. दिवाली की पूजा (Diwali Puja) के लिए धनिया के बीज धनतेरस के दिन घर ले आने चाहिए. माता की पूजा के बाद इन्हें गमले में बो देना चाहिए. इससे घर में कभी रुपए-पैसे की कमी नहीं रहेगी.

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और अक्षत

दिवाली की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति धनतेरस के दिन ले आना चाहिए. धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की स्थापना बहुत शुभ फल देने वाली होती है. पूजा के उपयोग किए जाने के लिए अक्षत की खरीदारी भी धनतेरस पर की जा सकती है.

सोने या चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के (Silver Coin), मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र वाले सिक्के को घर लाना बहुत शुभ होता है. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

न खरीदें ये चीज

धनतेरस पर कुछ ऐसी चीज भी बताई गई हैं, जिन्हें खरीदना आपको नुकसान में डाल सकता है। इनमें से एक चीज है कांच से बनी चीजें, क्योंकि कांच का संबंध राहु से माना गया है। इसके साथ ही धनतेरस पर लोहे या स्टील के बर्तन, तेल, घी और रिफाइंड आदि भी खरीदना शुभ नहीं माना गया है

अधिक जानकारी के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें।

X