Planet Power

साल का पहला त्यौहार मकर संक्रांति 2024

भारत में पतंग उत्सव 2014: साफ नीले आकाश में ऊंची उड़ान भरती रंगीन पतंगें, जीवंत परंपरा का जश्न मनाती हैं

Makar Sankranti 2024: साल का पहला त्यौहार मकर संक्रांति।।हिंदू धर्म में दान करना एक बड़ा पुण्य माना जाता है. वहीं, अगर दान किसी अच्छे मुहूर्त और तिथि में किया जाए, तो मिलने वाले पुण्य दोगुना हो जाते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ अंश दान देता है उसे पुण्य की कभी कमी नहीं होती. क्या आपको पता है ग्रहों के अनुसार दान करने से आप कई नकारात्मक स्थितियों से बाहर आ सकते हैं. कुंडली के अनुसार अशुभ फल देने वाले निमित्त ग्रह या अपनी व्यक्तिगत समस्या जैसे नौकरी में बाधा, रोग, पढ़ाई को ध्यान में रखकर दान किया जाए तो आप इससे जल्द ही निदान पा सकेंगे. मकर संक्रांति में हर कोई कुछ न कुछ अवश्य दान करता है ऐसे में यदि आप ग्रहों के अनुसार दान करते हैं तो यह अच्छा रहेगा. 

 

Makar Sankranti daan: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह त्योहार 15 जनवरी 2023 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के साथ-साथ दान का विधान है।

 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करना बहुत ही फलदायी माना गया है। कहा जाता है इस दिन किया गया दान सौ गुना बढ़कर वापस मिलता है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

इस दिन अपने राशि के अनुसार विशेष चीजों का दान करने से कई प्रकार के लाभ मिलता है। अगर आप ग्रह या ज्योतिष में विश्वास नहीं भी करते हो तो अच्छे कार्य सोच कर ही आज के दिन दान जरुर करें।

जीवन में कुछ न कुछ समस्या सभी के है। पूर्ण सुख इस धरती पर किसी को नही मिला , स्वयं भगवान को भी नहीं। तो अपनी समस्या को कम करने के लिए यह साधारण से उपाय मकर संक्रांति पर जरुर करें। मकर संक्रांति विशेष में जानिए संपूर्ण जानकारी मुंबई की मशहूर ज्योतिषाचार्य , वास्तुआचार्य एस्ट्रोटिना के शब्दो में विस्तार से ….

 

नौकरी से जुड़ी समस्याएं

 

आपको नौकरी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या फिर रोगों में अक्सर कोई न कोई समस्या बनी रहती है तो आप मकर संक्रांति के दिन गेहूं, गुड़, घी, मिठाई और दक्षिणा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या फिर पंडित जी को संकल्प लेकर दान दे सकते हैं.

 

मानसिक चिंता

 

यदि आप कई दिन से मानसिक चिंताओं से घिरे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी आप उन मुश्किलों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं ऐसे में खास करके कन्या और मीन राशि वाले लोग लोहे की वस्तुएं, काले तिल, नीले वस्त्र का दान करें तो उन्हें चिंताओं से मुक्ति मिलेगी.

 

ग्रह से जुड़ी समस्याएं

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या फिर अशुभ ग्रहों के साथ आकर आपको निम्न संबंधित परेशानियां दे रहे हैं. जैसे छोटी-छोटी बातों में निराशा, सर्दी जुकाम अधिक होना, कॉन्फिडेंस न आना. चंद्रमा को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति के दिन शक्कर, चावल, सफेद वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.

 

साढ़ेसाती वालों के लिए

जिन लोगों की वर्तमान समय में साढ़ेसाती चल रही है- जैसे मकर, कुंभ, मीन राशि वालों को अवश्य ही मकर संक्रांति के दिन दान करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें नौकरी से संबंधित परेशानियों में कुछ राहत मिलेगी. उड़द की दाल, लोहे की कोई वस्तु, काला तिल या काले तिल के बने लड्डू का दान करें.

 

अब बात करते है 12 राशियों की या फिर आप अपनी जन्म तारीख के मूलांक अनुसार भी दान कर सकते है। अगर आपको अपनी जन्म राशि या लग्न नही पता है।

 

1.मेष राशि (मूलांक 9)

मेष राशि के लोगों को लाल कपड़ा और तिल का दान किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को करना चाहिए.

 

2.वृषभ राशि(मूलांक 6)

इस राशि के लोग पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी और गुड़ का दान करें तो उनके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. 

 

  1. मिथुन राशि(मूलांक 5)

मिथुन राशि के लोग मकर संक्रांति पर दान करते समय ध्यान रखें कि वह काला कंबल, तेल और तिल का दान करें, ऐसा करना उनके पुण्य को बढ़ाने का कार्य करेगा.  

 

  1. कर्क राशि(मूलांक 2)

इस राशि वालों को इस दिन काला कपड़ा, उड़द की दाल, खिचड़ी व तिल आदि का दान करना चाहिए. हमेशा ध्यान रखें कि दान किसी जरूरतमंद को ही दें. 

 

  1. सिंह राशि( मूलांक1)

सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान करना लाभदायक रहने वाला है.  

  1. कन्या राशि(मूलांक 5)

इस राशि वाले गुड़, मूंगफली के दाने और तिल का दान करें तो अच्छा रहेगा. चावल, खिचड़ी मन्दिर में दान करें।

 

  1. तुला राशि(मूलांक6)

तुला राशि वालों के लिए सफेद कपड़ा, चावल, तिल का दान करना श्रेयस्कर रहेगा.  

 

  1. वृश्चिक राशि(मूलांक9)

इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिए. गुड़ खिचड़ी

 

  1. धनु राशि(मूलांक3)

धनु राशि के लोगों को चावल, सफेद तिल का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. 

धनु राशि के लोग इस दिन चने की पीली दाल गरीबों को दान में दें। इस दिन पुस्तकों का भी दान भी बहुत फलदायी होता है। 

 पीला कपड़ा, पीली दाल, खड़ी हल्दी आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।

 

10.मकर राशि (मूलांक8)

चूंकि मकर संक्रांति के दिन से सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं इसलिए इस दिन यदि आप सूर्य को अर्घ्य देते हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा

इस राशि वालों को तांबा धातु और गेहूं का दान करना चाहिए. 

 

  1. कुंभ राशि(मूलांक8)

कुंभ राशि वाले इस दिन खिचड़ी, कंबल और हरे कपड़े का दान करें तो अच्छा रहेगा. 

 

  1. मीन राशि(मूलांक3)

इस राशि के लोग सफेद चीजें जैसे शक्कर और कंबल का दान करें तो शुभ रहेगा, तिल, चने की दाल 

 

  1. मूलांक 4 (राहू)

इस मूलांक वाले लोग काले तिल, काले और भूरे रंग के वस्त्र, तील  के लड्डू दान करें।जट वाला नारियल  बहते पानी में बहाएं।

 

14.मूलांक 7(केतू)

इस मूलांक वाले लोग सफेद और काले रंग का कंबल दान करें। कुत्तों को रोटी या बिस्कुट खिलाएं। 

 

Makar sankranti 2024 shubh muhurat: 

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। इस बार शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि में व्यातिपात योग, शतभिषा नक्षत्र और 15 जनवरी 2024 सोमवार के संयोग में सूर्य प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

 

मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 सोमवार को मनाई जाएगी:-

मकर संक्रान्ति पुण्य काल- सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक।

अवधि- 10 घण्टे 31 मिनट्स

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल- सुबह 07:15 से 09:00 तक।

अवधि- 01 घण्टा 45 मिनट्स।

मकर संक्रान्ति का क्षण- 02:54 एएम।

 

शुभ मुहूर्त:- दान धर्म करने के लिए।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:09 से 12:51 तक।

गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:43 से 06:10 तक।

अमृत काल : रात्रि 10:49 से 12:17 तक।

रवि योग : सुबह 07:15 से 08:07 तक।

 

अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु मुबई के मशहूर ज्योतिष और वास्तु शास्त्री एस्ट्रोटिना से सम्पर्क करें या हमारी वेबसाइट www.plantepower.in पर विजिट करें।

X